लवन

अहिल्दा भागवत कथा श्रवण करने पहुंचे विधायक संदीप साहू कथावाचक से लिया आशीर्वाद

राकी साहू.समीपस्त ग्राम अहिल्दा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन सुदामा चरित्र का वर्णन किया गया कथा का आयोजन संस्कार सामाजिक संगठन एवं ग्रामवासी अहिल्दा द्वारा किया जा रहा है कथा वाचक गौरव जोशी महाराज ने कृष्ण सुदामा की कथा बताते हुए कहा कि मित्रता करो तो भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जैसी करो सुदामा जितेंद्रिय एवं भगवान श्री कृष्ण के परम मित्र थे भिक्षा मांगकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे गरीबी के बावजूद भी हमेशा भगवान के ध्यान में मग्न रहते थे वहीं सोमवार को कसडोल विधायक संदीप साहू भी श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने ग्राम अहिल्दा पहुंचे और कथावाचक से आशीर्वाद लिया.

इस अवसर पर उनके साथ सतीश पांडेय,अमर मिश्रा,अखिलेश जोशी,अजय बार्वे,अंकित साहू,कमलेश साहू ,पोशकुमार साहू,उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button