लवन

डोंगरा के गुंजन वर्मा का चयन नवोदय विद्यालय मे हुआ

( रॉकी साहू ) लवन नवोदय विद्यालय लवन के नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गुंजन वर्मा का चयन हुआ है। गुंजन वर्मा कक्षा पहली से पांचवीं तक शासकीय प्राथमिक शाला डोंगरा में पढ़ी हैं। शुरू से ही छात्रा एक प्रतिभाशाली विद्यार्थी के रूप में रही। प्रथम चयन सूची में नाम नहीं आने पर निराश हो गई थी, पर प्रतीक्षा सूची में नाम आने से खुश हुई।

शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कोचिंग सेंटर लवन में छात्रा अध्ययन के लिए जाती थी। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने शाला के सभी शिक्षकों को, अपने माता-पिता को एवं अपने मामा-मामी को दिया है। छात्रा अपने मामा के घर में रहकर पढ़ाई करती थी।

गुंजन वर्मा की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए लोगों ने बधाई दी है। जितेंद्र वर्मा (पिता), श्रीमती बसंती बाई वर्मा (माता), शिव प्रसाद वर्मा (जनपद सदस्य), सरपंच अंशु ध्रुव, उपसरपंच धान बाई वर्मा, सभी पंचगण, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा एवं राघवेंद्र वर्मा, संकुल प्राचार्य हरिराम साहू, प्राचार्य के.के. गुप्ता, संकुल समन्वयक भूपेंद्र पटेल, योगेश कुमार साहू, मनमोहन पटेल, बिरझु कुमार कुर्रे, दिव्या पाण्डेय, कविता शर्मा, हरवंश रत्नाकर, गीता राम बंजारे, दादुराम साहू, गायत्री लस्कर, द्वारिका प्रसाद कंवर, विकास कुमार साहू, कविता गिलहरे, दानेश्वर प्रसाद साहू, मीरा पोर्टे, मनीराम बांधे, मुक्तेश्वरी साहू, टिकेश्वरी वर्मा, तिलक राम वर्मा, दुजराम वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button