
लवन में उप-पंजीयक कार्यालय खुलने से क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा
लवन – लवन क्षेत्र में उप-पंजीयक कार्यालय खुलने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। लवन जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से काफी बड़ा क्षेत्र है। अब तक क्षेत्रवासियों को जमीन की खरीद-बिक्री एवं रजिस्ट्री के लिए हर बार बलौदा बाजार जाना पड़ता था, जिससे समय और आर्थिक परेशानी होती थी।
लवन में ही रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध होने से अब लोगों को काफी आसानी होगी और समय व खर्च दोनों की बचत होगी। क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण सुविधा के लिए क्षेत्रीय विधायक का धन्यवाद करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम बताया है।
काफी समय से आसपास के क्षेत्रीय लोगों की यह मांग थी।


