लवन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हुई कई गतिविधिया

लवन – राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय लवन में एक आकर्षक विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार के प्रति जागरूकता पैदा करना था।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय लवन के पूर्व माध्यमिक विभाग में विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं वैज्ञानिक अन्वेषण क्षमता विकसित करने हेतु राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आज विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर निर्माण तथा विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से आई विशेषज्ञ सुमेधा चतुर्वेदी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया एवं वर्षा जल पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया । प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि पुस्तक में लिखी बातों स्वीकार करने के बजाय प्रयोग करके देखे और अपने शिक्षकों से सहयोग लें|
कार्यक्रम में तुलेंद्र कुमार वर्मा , जगदीश वर्मा,लालसिंग पैकरा एवं अनिता कोसले उपस्थित रहे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button