
डोमार साहू। ग्राम पंचायत हरिनभट्ठा के सतनाम चौक में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की स्मृति में एक भव्य अंबेडकर चबूतरे का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण कार्य की शुरुआत के लिए शुक्रवार को सतनाम चौक परिसर में विधिवत भूमि पूजन और पूजा-अर्चना का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस गरिमामयी अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, राजनीतिक पदाधिकारी और ग्राम विकास समिति के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच प्रतिनिधि रोहित श्रेय, पंचायत सचिव आजू राय ढीढी, और भाजपा मंडल संडी के महामंत्री विरेन्द्र कुमार (वीरू) साहू जी शामिल हुए।
गाँव के विकास और इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए ग्राम विकास समिति के संरक्षक श्री लेखराम सेन ‘लेखू’ और ग्राम विकास समिति के उपाध्यक्ष श्री खुबाशचंद सोनवानी जी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस शुभ कार्य के साक्षी बनते हुए ग्राम पंचायत के पंचगणों में भारी उत्साह देखा गया। भूमि पूजन के दौरान पंच पुरूषोत्तम पटेल, बबलू फेकर, श्री राजकुमार सोनवानी, बचन श्रेय, रमेश कनौजे, विरेन्द्र पटेल, कांशीराम कुर्रे, श्री गंगा प्रसाद कनौजे और दुर्गेश साहू जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जन उपस्थित थे।



