गिधपुरी

प्राथमिक शाला गितकेरा में प्रधान पाठक सीमा वर्मा को दी गई भावभीनी विदाई

डोमार साहू (गिधपुरी) शासकीय प्राथमिक शाला गितकेरा में विगत दिनों के प्रधान पाठक सीमा वर्मा के स्थानांतरण होने पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसमें संकुल के समस्त विद्यालय के समस्त शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सीमा वर्मा और सेवानिवृत प्रधान पाठक शत्रुघ्न वर्मा,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष परस राम ध्रुव द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्रों ने विदाई गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संकुल समन्वय प्रमोद कुमार साहू ने प्रधान पाठक के 4वर्षों के अमूल्य सेवाकाल और शिक्षण के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। तो शिक्षक विजय कुमार साहू ने अनुशासित जीवन और उनके सरल स्वभाव की प्रशंसा करते हुए उन्हें विद्यालय का एक मजबूत स्तंभ बताया। साथी शिक्षकों ने भी उनके साथ बिताए अनुभवों को साझा किया।
भावुक क्षणों के बीच, प्रधान पाठक सीमा वर्मा ने अपने संबोधन में सभी का आभार व्यक्त किया और छात्रों को जीवन में हमेशा अनुशासित रहने तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रबंधन और छात्रों की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न , शॉल , श्रीफल और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर शिक्षक बलकरण वर्मा , शिक्षिका दुर्गा वर्मा, अमीषा, जनक राम वर्मा, मंत राम वर्मा, लिलेश्वरी वर्मा, शशि बाई, खिलेश्वरी,लीला यादव, संकुल के शिक्षक – शिक्षिकाएं,छात्र आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button