बलौदाबाजारगिधपुरी

ओपन फिटनेस रन के लिये मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों को दिया न्यौता ।

डोमार साहू ( गिधपुरी) बलौदाबाजार जिले के ग्राम खरतोरा में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन प्रतियोगिता के लिये आयोजको ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े को न्यौता दिया । विदित हो कि 25 जनवरी को खरतोरा में सुबह 10 बजे आयोजित दौड़ में 1992 के एशियाई चैंपियनशिप में 42 किमी मैराथन दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता सुनीता गोदारा ब्रांड एम्बेसडर के रूप में उपस्थित रहेगी । प्रथम 1000 प्रतिभागियों को मुफ्त में टी शर्ट वितरित किया जायेगा । इस आयोजन में सैनिक, अग्निवीर, सीमा सुरक्षा बल के जवानों को भी सम्मानित किया जायेगा । इस आयोजन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है । आमंत्रण देने वालों में भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री एवं पीटीएस संघ संरक्षक महेन्द्र साहू, पीटीएस संघ संयोजक सुरेश साहू, अध्यक्ष कमलेश साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लीलाधर साहू, तारणदास मानिकपुरी, धरम वर्मा, पुरेन्द्र कुमार सेन उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button