गिधपुरी

भवानीपुर परिक्षेत्र साहू समाज चुनाव संपन्न

(डोमार साहू गिधपुरी)। तहसील साहू संघ पलारी के अंतर्गत भवानीपुर परिक्षेत्र का चुनाव सम्पन्न हुआ । साहू भवन भवानीपुर में सुबह 9 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई और शाम तक शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न हो गया समाजजनों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा गया। कुल 122 मतदाताओं ने मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।

इस बार चुनाव में कुल पांच पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिनमें से दो पद निर्विरोध रहे, जबकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संगठन सचिव पदों पर मतदान हुआ। अध्यक्ष पद डोमन साहू सर्वाधिक मत पाकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए और वे विजयी घोषित हुए।

उपाध्यक्ष पद पर पुरुष वर्ग से रामकिशन साहू निर्वाचित हुए।

संगठन सचिव पुरुष पद पर दीपक साहू ने जीत दर्ज की।

महिला संगठन सचिव के लिए मीनाक्षी साहू, शकुंतला साहू ने फार्म डाला जिसमे शकुंतला साहू ने निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

चुनाव अधिकारी रोहित साहू द्वारा सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव के बाद परिणाम घोषित होने पर पूरे समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण बना रहा। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाजजनों का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। निर्वाचित प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि उनका पहला उद्देश्य समाज की एकता और संगठन को और मजबूत करना होगा।

चुनाव उपरांत वरिष्ठ समाजसेवी पलारी तहसील अध्यक्ष रोहित साहू, भवानीपुर के अध्यक्ष मनहरण साहू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष धन्नू साहू, उमाशंकर साहू, सीताराम साहू, संजू साहू, डोमार साहू, धनेश्वर साहू, केशव साहू

ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भवानीपुर परिक्षेत्र के मतदाताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से जिम्मेदारी सौंपकर एक सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी समाज की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button