शासकीय हाई स्कूल रीवाडीह में 11 छात्राओं को मिली साइकिल, शासन की योजनाएं शिक्षा को दे रही हैं बढ़ावा विजय कोसले

डोमार साहू ( गिधपुरी) – शासकीय हाई स्कूल रीवाडीह में अध्ययनरत 11 बालिकाओं को राज्य शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा रोहासी मंडल अध्यक्ष विजय कोसले उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहासी मंडल अध्यक्ष विजय कोसले ने कहा कि निश्चित ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में आज प्रदेश के दूर-दराज के स्कूलों में बच्चों को साइकिल प्रदान की जा रही है। साय सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। छात्राओं को साइकिल मिलने से उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और उनके समय की बचत होगी। यह योजना ग्रामीण अंचल की बेटियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने और उनका हौसला बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। उन्होंने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने शासन की इस कल्याणकारी योजना के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य दाऊ लाल बाँधे रोहासी मंडल अध्यक्ष विजय कोसले जनपद सदस्य जनार्दन वर्मा निर्मला रजक दौलत यादव साला प्रबंधक समिति के अध्यक्ष कृपा राम साहू इन्द्राणी रोहिदास सरपंच पिंकी वर्मा गजेंद्र यादव अंजोरि यादव विशाल ध्रुव पी डी नवरत्न व्याख्याता सुनील सोनवानी शिक्षक लालचंद साहू प्रेम नारायण कवर , स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




