डोमार साहू (गिधपुरी)ग्राम पंचायत वटगन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। वृंदावन धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री श्री 108 उत्कृष्ट शुक्ला जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण एवं उनके परम मित्र सुदामा के चरित्र का भावपूर्ण एवं मार्मिक वर्णन किया।
कथावाचन के दौरान पंडित शुक्ला जी ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का विस्तार से बखान करते हुए भक्ति, मित्रता और करुणा का संदेश दिया। सुदामा–कृष्ण की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कथा के दौरान भजन-कीर्तन और जयघोष से क्षेत्र गूंज उठा। आयोजकों के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा से ग्रामीणों में धर्म और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्रामवासियों एवं समिति सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
ग्राम पंचायत वटगन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। वृंदावन धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री श्री 108 उत्कृष्ट शुक्ला जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण एवं उनके परम मित्र सुदामा के चरित्र का भावपूर्ण एवं मार्मिक वर्णन किया।