डमरु

डमरू से बोलबम समिति की जत्था रवाना

( रॉकी साहू डमरू ) डमरू से बोलबम समिति की जत्था रवाना
न्यूवोको सीमेंट सोनाडीह से लगा हुआ ग्राम डमरू से विगत वर्षों की भाती इस वर्ष भी सैकड़ों की जत्था क्षेत्रीय जनपद सदस्य सरपंच एवं उपसरपंच द्वारा हरी झंडी दिखाकर दल पीथमपुर के लिए रवाना किया गया ।


डमरू से प्रत्येक वर्ष बोल बम कांवरिया समिति द्वारा बोल बम की जत्था सैकड़ो की तादाद में बस्तर, नरसिंहनाथ ,राजिम ,भोरमदेव, गरियाबंद, सिरपुर ,खरौद, रामपुर जैसे बड़े-बड़े स्थानों में पहुंचकर श्रावण मास में जला अभिषेक कर आते हैं तथा ग्राम के साथ-साथ क्षेत्र की जनता के लिए मनोकामना लेकर आते हैं यह दल विधिवत पूजा अर्चना कर गंतव्य स्थान के लिए रवाना होते हैं इस वर्ष पीथमपुर में जलाभिषेक कर लौटेंगे वापसी के बाद महामाया देवालय में खीर पूरी की भोग लगाकर प्रसाद खिलाते हैं यह बोल बम समिति बहुत ही सक्रिय होते हुए कार्तिक मास में कार्तिक रामायण का भी भव्य आयोजन कर दूर दराज से मानस मंडली आमंत्रित करते हुए भव्य कार्यक्रम रखा जाता है
बोल बम कांवरिया समिति के सदस्य झाली साहू, दिनेश साहू, गजेंद्र पैकरा, अशोक पैकरा, अरुण सेन, दिलीप पटवा, संजय साहू, भागवत साहू, गणेश, छोटेलाल साहू, परमानंद, अश्वनी साहू ,शत्रुघ्न साहू, अरविंद , सूर्या पैकरा इत्यादि सदस्य के लोग हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button