
राकी साहू लवन. शासन प्रशासन द्वारा खेलों को बढ़ावा देने विभिन्न योजनाएं संचालित करती है लेकिन दुर्भाग्य वश लवन नगर में एक भी खेल मैदान नहीं होना चिंता का विषय है वही लवन को नगर पंचायत बने 20 वर्ष से भी अधिक समय हो गए हैं लेकिन यहां अभी तक एक भी खेल मैदान नहीं है खेल मैदान के अभाव में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पा रहा है वे विभिन्न प्रयोगिक परीक्षा हेतु शारीरिक दक्षता की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं विदित हो कि समय-समय पर छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती , रेल विभाग, एवं केंद्र सरकार द्वारा विभिन्नभर्तियां निकाली है जिससे मुख्यतः शारीरिक परीक्षा लिया जाता है.

नगर पंचायत लवन में खेल परिसर एवं उचित स्थान नहीं
वहीं नगर पंचायत लवन में खेल परिसर एवं उचित स्थान नहीं होने से युवा वर्ग भी अपनी प्रतिभा से तैयारीया करने में असमर्थ हैं शारीरिक दक्षता की तैयारी नहीं होने से युवा प्रायोगिक परीक्षाओं से वंचित हो रहे हैं एक भी खेल मैदान नहीं होने से खेल प्रतिभाएं दबकर रह गई हैं खेल मैदान के अभाव में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पा रहा है क्षेत्र में कोई ऐसा खुला मैदान भी नहीं है जहां सुबह-शाम युवा अभ्यास कर सकें इससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं भी पलायन को विवश हैं खेल से जुड़े जानकारों का कहना है कि लवन क्षेत्र में अनेक खेल प्रतिभाएं छुपी हुई हैं उनको तलाश कर तराशने की जरूरत है दुर्भाग्य से क्षेत्र में खेल सुविधाएं तो दूर की बात अभ्यास के लिए ढंग का मैदान तक नहीं है क्षेत्र में एक से बढ़कर एक खेल प्रतिभाएं हैं लेकिन संसाधनों के अभाव और आर्थिक तंगी से ये प्रतिभाएं अपना दम दिखाने से पहले ही दम तोड़ देती हैं वहीं नगर के लोगो का कहना है कि सैकड़ों बुजुर्ग महिला बच्चे भी सुबह और शाम को सड़कों पर घूमने को मजबूर हैं वर्षों से यहां के स्थानीय युवा व खिलाड़ी खेल मैदान बनाने की सरकार से मांग कर चुके हैं लेकिन किसी भी सरकार ने इस मांग की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है खिलाड़ी आज भी स्टेडियम की उम्मीद लगाए बैठे हैं
खेल से दूरी बना रहे है खिलाड़ी
नगर में अच्छे खेल मैदानों की जरूरत है मैदान नही होने से कई खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित नही हो पाती है क्रिकेट,कबड्डी ,फुटबाल,बालीबाल,हाकी,खिलाड़ी भी खेल मैदान नही होने से पिछड़ रहे है वर्षों से प्रयासरत युवाओं को मैदान तो दूर की बात अब तक जनप्रतिनिधि और प्रशासन खेल मैदान के लिए जमीन तक उपलब्ध नहीं करवा पाया है स्थानीय युवाओं ने बताया कि लवन में खेल मैदान के अभाव में बच्चे और युवा गलियों में खेलने को मजबूर हैं खेल मैदान के अभाव में क्षेत्र की प्रतिभाएं अब खेल से दूरी बनाने लगी हैं खेल मैदान नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में असुविधा होती है जिसके कारण प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ रही है विशेष कर बालिकाओं को सुविधाओं के अभाव में घर पर रोकना मजबूरी बनी हुई है क्योंकि जिला स्तर पर बालिकाओं के अभ्यास के लिए भेजना हर किसी परिवार के लिए परेशानी बनी रहती है जिसके चलते बालिकाओ के प्रतिभा मजबूरन दम तोड़ती नजर आ रही है वही लवन नगर युवा सहित क्षेत्र वासियों ने शासन प्रशासन से एक खेल मैदान की मांग की है.







