लवन

लवन से कसडोल क्षेत्र के ग्राम कोट पहुँचा बाघ वन विभाग की टीम मौजूद

(रॉकी साहू) लवन – सोमवार को लवन क्षेत्र में बाघ दिखने से लोगो मे दहशत का माहौल उत्पन्न था आसपास क्षेत्र के ग्राम कोरदा ,करदा, मरदा, डोगरा आदि गांवो में वहां के सरपंचों द्वारा गांव में मुनादी कर दी गई थी कि लोग अभी कुछ दिन तक खेत में कामकाज हेतु घर से बाहर न निकले वहीं देर शाम तक बाग लवन के मरदा रोड तरफ देखने को मिला वही अभी मिली जानकारी के अनुसार बाघ लवन से कसडोल क्षेत्र के ग्राम कोट पहुँच गया है जहाँ वन विभाग की टीम मौजूद ड्रोन कैमरों से नजर रख रहा है बाघ खेत के रास्ते रिहायशी क्षेत्र गोरधा गांव तरफ भागा वही मौके पर पीसीसीएफ श्री निवास राव और वाइल्डलाइफ प्रमुख सहित सीसीएफ रायपुर मौजूद है तालाब के समीप जाली बिछाकर जाली में कैद करने रखा जा रहा था नजर लेकिन मौके से बाघ निकला इधर ड्रोन से पीछा कर रहा है वन विभाग की टीम

जैसे ही ग्राम कोर्ट के तालाब में बाघ पहुँचा और जब ग्रामीणों ने बाघ को देखा तो तत्काल वन अमले को सूचित किया गया

इधर वन विभाग के अनुसार तालाब के बगल घर के बाड़ी में बाघ होने की पुष्टि किया गया। जिसके बाद वन विभाग सहित पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों को घर से निकलने मना करने के अलावा रेस्क्यू करने में जुटा हुआ है। हालांकि वन अमला सुबह से मौके पर मौजूद है और ग्रामीणों को दूर रहने की समझाइस दी जा रही है। हालांकि अभी बाघ को रेस्क्यू नही किया गया है, लेकिन मौके पर वन विभाग के डीएफओ, एसडीओ, रेंजर, तहसीलदार, पशु विभाग सहित थाना प्रभारी कसडोल मौके पर मौजूद है।

इनका कहना है।

बाघ की सूचना पर वन अमला मौके पर मौजूद है, बाघ तालाब के बगल बाड़ी में घुसा हुआ है, वन विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद है।

सुनीत साहू, रेंजर, सोनाखान रेंज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button