
राकी साहू लवन. जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े बुधवार को लवन क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क कर लोगों से आशीर्वाद लिए ग्राम डोंगरीडीह में बाबा गुरु घासीदास जी के जैतखाम में पूजा कर माथा टेकर से आशीर्वाद लेकर जनसंपर्क प्रारंभ किए उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और विश्व गुरु बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है.

गरीब युवा किसान और महिला सशक्तिकरण युवा उत्थान एवं किसान सम्मान का नया अध्याय लिखा जा रहा है प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्का घर मिला है मोदी जी के कारण आज सभी महिलाओं को सम्मान मिल रहा है प्रतिमाह महतारी वंदन योजना के तहत 1 हजार रु सीधे खाते में मिल रहे है मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने आज आप सभी के बीच में मैं आशीर्वाद मांगने आई हूं.

इस अवसर पर जांजगीर चांपा लोकसभा सह प्रभारी एवं पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू,जिला अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय राव ,धनीराम धीवर,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव ,लवन मंडल अध्यक्ष विजय यादव,योगेश वर्मा,त्रिवेणी मानिकपुरी ,मीना बार्वे,तृप्ति विश्वास गिरधारी वर्मा ,पवन साहू, भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत यादव, सर्वेन्द्र साहू,नारायण साहू,योगेश साहू,पारस ताम्रकार,पंकज अग्रवाल, नरेंद्र साहू, ओमप्रकाश वर्मा, महासिंह यादव, संतोष यादव, शशि भूषण शुक्ला , मनोज यादव, रामानंद डोंडिया,विजय गोयल ,नरेश साहू एनिश प्रजापति, रामलाल कुर्रे,घुराउ वर्मा, फूलसाय साहू, पुन्नालाल साहू, हरीश विश्वकर्मा आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


