
राकी साहू.छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश अनुसार छत्तीसगढ़ के सभी नगरी निकायो में जनता के समस्याओं को त्वरित निराकरण हेतु जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में नगर पंचायत लवन में 29 जुलाई से दिनांक 7 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमे स्थानीय नागरिकों का नल जल कनेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, सामाजिक सहायत पेंशन योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्ति, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण, आधार अपडेशन, आयुष्मान कार्ड तथा विविध छोटे-छोटे कार्य जिसका निराकरण शीघ्र अपेक्षित होता है साथ ही नल लीकेज, नलो में पानी न आना, नालियो/गलियों की सफाई, सार्वजनिक नलो के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई परिवहन, टुटी-फुटी नालियों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढे पाटना, स्ट्रीट लाईट के मरकरी / बल्ब / ट्यूब का बंद रहना आदि समस्याएं है। इन सभी समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर के माध्यम से समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आवेदन प्राप्त कर निराकरण हेतु निम्नांकित अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वही 29 जुलाई को वार्ड 4 मेन रोड स्वामी आत्मानंद स्कूल में वार्ड क्रमांक 1 वार्ड क्रमांक 2 एवं वार्ड क्रमांक 3 के वार्ड वासी अपना समस्याएं के निदान हेतु आवेदन दे सकते हैं वहीं 31 जुलाई को मुख्य मार्ग बाबा गुरु घासीदास संस्कृतिक भवन में जहां वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 और 6 के वार्ड वासी वहीं 2 अगस्त को कीर्तन भवन में जहां वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 और 9 के वार्ड वासी 5 अगस्त को सामुदायिक भवन धीवर पारा में वार्ड क्रमांक 10 ,11 और 12 के वार्ड वासी एवं 7 अगस्त को नगर पंचायत कार्यालय भवन में जहां वार्ड क्रमांक 13 ,14 और 15 के वार्ड वासी अपनी समस्याएं के निवारण हेतु आवेदन दे सकते हैं




