हर घर तिरंगा के तहत डॉ जितेंद्र सिंह पैकरा ने घर घर वितरण किया झंडा

( राकी साहू लवन ).हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता डमरू एवं भाजपा जिला महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा डॉ जितेंद्र सिंह हरि पैकरा ग्राम डमरू में विभिन्न घरों में जा जाकर ध्वज वितरण करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह हरि पैकरा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश में तिरंगा सप्ताह मना रहे हैं जो 9 अगस्त से शुरू हो चुका है और देश के स्वंतत्रता दिवस 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान की कड़ी में तिरंगा सप्ताह के दौरान देशभर और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में देशभक्ति पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय अशासकीय संस्थानों और गाँव-गाँव के स्तर पर तिरंगा यात्रा तिरंगा रैली तिरंगा प्रतिज्ञा तिरंगा सेल्फी तिरंगा मेला जैसे अनेक आयोजन किए जा रहे हैं