लवन

छुट्टी में भी पौधों के लिए स्कूल जाते है दिव्यांग शिक्षक

राकी साहू लवन. समीपस्थ ग्राम सिंघारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक विषेशर साहू ग्रीष्मकालीन अवकाश में इतनी भीषण गर्मी में भी प्रतिदिन स्कूल जाते है ताकि स्कूल में लगे पौधे को पानी तथा पौधों का देख रेख हो सके। शिक्षक की इस प्रयास की सभी लोग प्रशंसा एवं सराहना कर रहे हैं। ग्राम पंचायत सिंघारी के सरपंच श्रीमति पार्वती रात्रे, फूलसाय साहू, सचिव प्रहलाद श्रीवास, भरत पटेल ,लोकु साहू ,सुरेन्द्र वर्मा , गोदावरी वर्मा के साथ संस्था प्रमुख करनलाल चंद्राकर, श्रीमति उत्तरा साहू, अदिति साहू , जयंत वर्मा, समन्वयक गुरुदयाल कैवत्य ने शिक्षक की इस अभिनव प्रयास के लिए प्रसन्नता व्यक्त किया शिक्षक का पर्यावरण के प्रति काफी रूचि है।

हर वर्ष अनेकों पौधों को रोप कर उनकी देख रेख करते है तथा बच्चों में भी वृक्षारोपण के प्रति रुचि पैदा करते हैं।अभी तक सौ से अधिक पेड़ लगा चुके हैं और आपने इस कार्य को आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button