मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से लवन अटल परिसर का भव्य उद्घाटन किया किया

( रॉकी साहू लवन ) नगर पंचायत लवन के विकास कार्यों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गत दिवस वर्चुअल माध्यम से लवन स्थित नवनिर्मित अटल परिसर का भव्य उद्घाटन किया।लोकार्पण के बाद क्षेत्र के नागरिकों में हर्ष का माहौल है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिलापट्ट का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नगरीय निकायों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है
नगर पंचायत लवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शिव मंगल सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिसर नगर की सुंदरता में इजाफा करेगा। इस दौरान सीएमओ प्रणव प्रवेश प्रधान ने परियोजना की तकनीकी जानकारी साझा की कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार साहू, भाजपा जिला महामंत्री विजय यादव और भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेई उपस्थित रहे। समारोह में नगर के जनप्रतिनिधियों और पार्षदों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें प्रमुख रूप से बुधराम साहू, भारत भूषण साहू, नंदू वर्मा, येसुदास निराला, प्रकाश ताम्रकार, हर प्रसाद बारवे, ओम प्रकाश साहू, अयोध्या जायसवाल पार्षद गीतांजलि तिवारी, सत्यवती सेन, रूपा भाई धीवर, संतोष धृत लहरे, गंगेश्री कुर्रे भावेश तिवारी, गेंदलाल सेन, गोलू धिवर, दुर्गेश बाजपेयी, पंकज अग्रवाल, श्रीचंद साहू, केशव मिश्रा, मनोज पांडेय, योगेश साहू, तृप्ति विश्वास, वीरू लोधी, राजेश वर्मा उपस्थित रहे





