
राकी साहू. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लोगों ने इस बार बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया वहीं बलौदा बाजार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ताराशिव में चुनावी माहौल रोचक रहा क्योंकि ग्राम पंचायत सरपंच पद के लिए यहां कई प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें श्रीमती ललिता कलीराम पटेल ने जीत हासिल कर सरपंच बनी उन्होंने हमारे संवाददाता को बताया कि वे सभी ग्राम वासियो के सुख दुख में हमेशा शामिल होकर गांव के विकास के लिए कार्य करेंगे वे गांव में
विभिन्न मूलभूत समस्याओं को दूर कराने एवं गांव को और स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करेंगे उन्होंने अपना जीत का श्रेय समस्त ग्राम वासियों एवं समस्त मतदाताओं को दिया है


