विशेषर साहू को मिला मुख्य मंत्री गौरव अलंकरण सम्मान

लवन – विगत 5 अप्रैल को ऑडोटोरियम बलौदा बाजार में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान समारोह 2024-25 का कार्यक्रम माननीय टंक राम वर्मा कैबिनेट मंत्री छ.ग. शासन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया जिसमें अंचल के शा.पूर्व माध्य. शाला सिंघारी में पदस्थ शिक्षक विशेषर साहू को यह सम्मान प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि यह सम्मान विशेष रचनात्मक एवं अकादमिक प्रयासों के लिए दिया जाता है। यह सम्मान पाकर साहू ने प्रसन्नता व्यक्त किया। सम्मान मिलने पर शुभकामना एवं बधाई प्रेषित करने वालों का तांता लगा रहा जिसमे प्रमुख रूप से संकुल प्राचार्य सुरेश कुमार साहू, संकुल समन्वयक गुरु दयाल कैवर्त, प्रधान पाठक द्वय श्रीमति उत्तरा साहू, करन लाल चंद्राकर, आशीष तिवारी दिलीप सिंह, योगेश साहू (व्याख्याता), ग्राम पंचायत सिंघारी के सरपंच विश्व कुमार पटेल, उप सरपंच रामप्यारे पटेल, पूर्व सरपंच गण श्रीमती पार्वती रात्रे, फुलसाय साहू, उदल प्रसाद साहू, जनपद सदस्य श्रीमती उषा रामाधार साहू, तुरमा सरपंच श्रीमती फुलेश्वरी धन्नु बंजारे, डेविड प्रजापति, शिक्षकों में ताम्रध्वज पटेल, जयंत वर्मा, नरेन्द्र साहू, नंदू साहू पुष्पा साहू, चंद्र किरण साहू, प्रेमलता ठाकुर, शिव नारायण पैकरा, विजय सिंह, नारायण सिंह, हरप्रसाद कश्यप, टीका राम जांगड़े।
पालकों में प्रेम राम वर्मा, लोकनाथ साहू, योगेन्द्र बंजारे, मालिक राम वर्मा, तामरज साहू, तुषार साहू, फाल्गुनी साहू, रोहित साहू, सोनू साहू आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर प्रसन्नता जताई।