लवन

लवन में हुआ भयानक एक्सीडेंट, स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर मौके पर युवक की मौत

( संवाददाता राकी साहू ) आए दिन सड़क दुर्घटना होने से लोग बे मौत मर रहे हैं वहीं सोमवार को दोपहर लगभग 2 बजे के आसपास स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई दुर्घटना नगर पंचायत लवन मुख्य मार्ग पुलिस थाना से थोड़ी ही दूर पेट्रोल पंप के आसपास का बताया जा रहा है, बलौदाबाजार तरफ से आ रहे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने लवन तरफ से बलौदाबाजार की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को जबरदस्त टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल रोड से खेत में जा गिरा और मोटरसाइकिल के परख्च्चे उड़ गए।मोटरसाइकिल पैशन गाड़ी क्रमांक CG 11 F1213 है वहीं समाचार लिखे जाने तक मृतक का पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाया है कि मृतक युवक कहां का है स्कॉर्पियो ड्राइवर फरार बताया गया है दुर्घटना दोपहर लगभग 2 बजे के आसपास का बताया जा रहा है वही मौके पर लवन पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मरचुरी पहुंचाया गया है मृतक की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है वहीं पूरी दुर्घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button