
सरोना स्थित शासकीय शराब दुकान से शराब बिक्री के 27 लाख रुपए लेकर फरार कर्मचारी सोनू साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर रायपुरा क्षेत्र से पकड़ा गया है। वह शराब दुकान का मुख्य सेल्समैन था। दुकान में शराब बिक्री की राशि और शराब के स्टॉक से संबंधित सारा काम सोनू ही संभालता था। शराब दुकान में 23 एवं 24 सितंबर को शराब बिक्री की कुल राशि 27 लाख 17 हजार 470 रुपए हुई, जिसको 25 सितंबर को सोनू द्वारा बैंक में जमा कराना था, लेकिन उस दिन वह पैसे जमा नहीं कर उसे लेकर फरार हो गया था। इसकी रिपोर्ट दुकान के प्लेसमेंट एजेंसी बाम्बे इंटिग्रेटेड सर्विस के फील्ड ऑफिसर अभिषेक शर्मा ने आमानाका मे दर्ज कराई थी।



