छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवंबर से

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में कई महत्पूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में धान खरीदी का डेट तय किया गया. 14 नवंबर से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू हो रही है. इस बार 31 जनवरी 2025 तक धान खरीदी की जाएगी. यानी कि 14 नवंबर से प्रदेश में धान तिहार की शुरूआत हो जाएगी.31 जनवरी तक होगी धान खरीदी: खरीफ विपणन साल 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन और कस्टम मिलिंग की नीति को अप्रूव किया गया. मंत्रिमण्डलीय उप समिति की सिफारिश के आधार पर राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान समर्थन मूल्य पर राज्य के किसानों से नगद और लिंकिंग में धान खरीदी 14 नवम्बर से शुरू करने का निर्णय लिया गया. 31 जनवरी 2025 तक धान खरीदी चलेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button