लवन

अनुपम बाजपेयी बने बीजेपी के लवन मंडल अध्यक्ष

( राकी साहू ) भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति किए जा रहे हैं, वही गुरुवार को लवन मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारीयो का बैठक का आयोजन अग्रवाल काम्प्लेक्स परिसर में रखा गया था। जिसमें सर्व सहमति से लवन नगर निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा के बलौदा बाजार जिला उपाध्यक्ष अनुपम बाजपेयी को भारतीय जनता पार्टी लवन मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके नियुक्ति पर समस्त भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ता गणों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। विदित हो कि अनुपम बाजपेयी शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पित भाव के साथ सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं, वही उनके निस्वार्थ भाव से कार्य को देख समस्त पदाधिकारी ने सर्व सहमति से उनको मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। वही अनुपम बाजपेयी ने भी अपने मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो एक छोटे से कार्यकर्ता को भी बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी देती है।


पार्टी ने मुझे मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है उन्हें विश्वास दिलाता हुँ कि पूरी ईमानदारी लगन और निस्वार्थ भाव से सदैव पार्टी की सेवा करता रहूंगा मुझे दिए गए दायित्व के लिए मैं सदैव पार्टी का ऋणी रहूंगा। आप सभी कार्यकर्ताओ के आशीर्वाद से ही मैं यहाँ तक पहुँचा हुँ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया। वही उनके नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों एवं लवन मंडल के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button