कमरीद में 77 प्रतिशत तो जाटा में 73 प्रतिशत मतदान, महिलाएं मतदान में आगे

कमरीद :- लोकसभा चुनाव 2024 में यहाँ सभी प्रमुख पार्टियों के कार्यकर्ता एवं मतदाताओं ने लोकतंत्र को मजबूत करने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया जिससे यहाँ 77 प्रतिशत तो समीपी ग्राम जाटा में 73 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक रही.
बलौदा विकासखंड के ग्राम कमरीद में भाग संख्या 17,18 एवं 19 तीन पोलिंग बूथ बनाये गये हैं जिसमे बूथ क्रमांक 17 मे सर्वाधिक 1316 मतदाताओं मे से 524 महिला 511 पुरुष एवं 3 ई डी सी मिलाकर कुल 1038, बूथ क्रमांक 18 में कुल 1229 मतदाताओं में से 514 महिला, 495 पुरुष एवं 6 ई डी सी मिलाकर 1015, बूथ क्रमांक 19 में 415 महिला, 411 पुरुष एवं 3 ई डी सी मिलाकर 829, इस प्रकार यहाँ 3700 मतदाताओं में से 2870 तथा 12 ई डी सी मिलाकर कुल 2882 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि 830 मतदाता मतदान से वंचित रह गए ! जो रोजी रोजगार की तलाश में अन्य प्रदेश गए हुए हैं !
समीप ग्राम जाटा में कुल 1383 में से 513 महिला, 496 पुरुष, 1 थर्ड जेंडर, कुल 110 तथा 5 ई डी सी मिलाकर 1015 लोगों ने मताधिकार का उपयोग किया तथा 373 मतदाता अपने मताधिकार से वंचित रह गए इस प्रकार यहाँ 73 प्रतिशत मतदान हुआ.