
कवर्धा : जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को रौंद दिया है. हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है घटना की सूचना मिलते ही वहाँ पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दुर्धटना पिपरिया थाना क्षेत्र का है मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल में सवार दो युवक बीती रात अपने घर दशरंगपुर जा रहे थे तभी पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इंदौरी पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को अपने चपेट में ले लिया जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवारों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं जब ग्रामीणों ने युवकों को सड़क किनारे मृत हालत में देखा तो इसकी सूचना पिपरिया थाना पुलिस को दी घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जाँच में जुट गई है



