बलौदाबाजार - कसडोल

नगर में श्रीमद्भागवत कथा 21 दिसंबर से

रॉकी साहू लवन- नगर में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । भागवत कथा का आयोजन सुनाराम साहू द्वारा किया जा रहा है। कथा की शुरुआत अगहन शुक्ल पक्ष 21 दिसंबर गुरुवार से कलश यात्रा के साथ होगी । इसके बाद वेदी पूजन गोकर्ण पूजा की जाएगी । भागवत कथा का समापन परीक्षित मोक्ष चढ़ोतरी, तुलसी वर्षा ,सहस्त्र धारा के साथ 29 दिसंबर शुक्रवार को होगा । भागवत कथा रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम हरि इच्छा तक चलेगी । कथा वाचक पंडित डॉ प्रेम नारायण शर्मा (देवकर वाले ) होंगे । उक्त जानकारी त्रिभुवन साहू ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button