विधायक संदीप साहू
विधायक संदीप साहू के जन्मोत्सव पर पलारी में जुटेगा दिग्गजों का मेला, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल

पलारी- साहू समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं कसडोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक संदीप साहू का जन्मदिवस 17 जून को भव्य जन्मोत्सव समारोह एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम के रूप में गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा इस अवसर पर पलारी मे भव्य आयोजनों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं वही पलारी के नगर भवन में आयोजित होने वाले जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे उनके सान्निध्य में यह आयोजन क्षेत्र के नागरिकों और कार्यकर्ताओं के लिए बेहद खास और यादगार बनने जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम 17 जून को शाम 4 बजे से नगर भवन पलारी में भव्य जन्मोत्सव एवं स्नेह मिलन समारोह का मुख्य आयोजन होगा




