दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ओबीसी सम्मेलन में शामिल हुए विधायक संदीप साहू

जाति जनगणना और ओबीसी समाज के हक की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने के लिए दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ओबीसी सम्मेलन आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में कसडोल विधायक संदीप साहू भी शामिल हुए और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रति आभार प्रकट किया विधायक संदीप साहू ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस साहस और स्पष्टता के साथ जातिगत जनगणना और ओबीसी समाज के अधिकारों की पैरवी की है वह ओबीसी समाज के लोगो के सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल आंकड़ों की नहीं बल्कि अधिकारों और प्रतिनिधित्व की है।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उपस्थित रहे साथ ही देशभर से आए विधायकगण ओबीसी समाज के नेता जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता एवं विचारक बड़ी संख्या में शामिल हुए और सभी ने एक स्वर में जातिगत जनगणना की आवश्यकता और ओबीसी समाज को उसका वास्तविक हक दिलाने को लेकर विभिन्न विषयों में अपने अपने सुझाव दिए सम्मेलन में ओबीसी वर्ग के सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक सशक्तीकरण को लेकर व्यापक चर्चा की गई। साथ ही आगामी रणनीति की रूपरेखा भी तय की गई कार्यक्रम के अंत में सभी लोगो ने कहा कि ओबीसी समाज को उनका संवैधानिक अधिकार एवं शिक्षा और रोज़गार सामाजिक न्याय समानता और प्रतिनिधित्व के संघर्ष को और मज़बूती से आगे बढ़ाएँगे यह ओबीसी सम्मेलन समाज के अधिकारों की दिशा में एक बड़ा क़दम माना जा रहा है।




