विधायक संदीप साहू

तुरमा में डायरिया बीमारी से एक व्यक्ति की मौत विधायक संदीप ने उचित इलाज हेतु दिए निर्देश

राकी साहू लवन .लवन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुरमा में डायरिया बीमारी के फैलने से गांव में हड़कंप मच गया है वही मंगलवार को डायरिया बीमारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई मृतक का नाम हरि निषाद उम्र 60 वर्ष है मिली जानकारी के अनुसार गांव में लगभग 116 लोग डायरिया के शिकार हुए हैं जिसका इलाज अभी जारी है उनमें से लगभग 31 मरीजों को उचित इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन एवं जिला चिकित्सालय बलोदा बाजार रेफर किया गया है अब तक डायरिया से 30 के आसपास मरीज ठीक हो गए हैं वही तुरमा गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर डायरिया इलाज किया जा रहा है वही विधायक संदीप साहू अभी अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान दिल्ली में हैं जैसे ही उनको जानकारी मिली कि तुरमा में डायरिया बीमारी का प्रकोप फैला हुआ है वह तुरंत संबंधित विभाग एवं लवन क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी से बात कर मरीजो को उचित इलाज हेतु निर्देशित किए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button