Uncategorized

देश भर में 24 घंटे में 656 कोरोना मामले

नई दिल्ली। सेंट्रल हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 425 नए मामले सामने आए हैं।

केरल में रविवार को कोरोना से एक और मौत हुई। राज्य में पिछले 4 दिनों के दौरान 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश भर में पिछले 24 घंटों के दौरान है। 656 केस मिले हैं। एक्टिव केसेज की संख्या 3 हजार 742 हो गई है। 24 घंटे में 333 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। केरल में 296 लोग ठीक हुए हैं।

केरल के बाद कर्नाटक में कोरोना का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। यहां 24 घंटे में 104 नए मामले सामने आए हैं और 8 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव केसेज की संख्या कर्नाटक में 271 हो गई है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा था कि राज्य में नवंबर से कोविड केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि यहां टेस्टिंग बाकी राज्यों से ज्यादा हो रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 को लेकर कहा कि स्थिति बिल्कुल नियंत्रण में

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक पिछले एक महीने में दुनिया भर में कोरोना के मामलों में 52 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 19 नवंबर से 17 दिसंबर के बीच 8 लाख 50 हजार केस रिपोर्ट हुए हैं और 3 हजार मौतें हुई हैं। हालांकि इस एक महीने के दौरान डेथ रेट 8 फीसदी घटी है। इसका मतलब पिछले महीने कोरोना से 8 प्रतिशत ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button