बलौदाबाजार - कसडोल

सहस्त्र झंडा दिवस पर कलेक्टर को लगाया गया बैज

बलौदाबाजार :- 7 दिसंबर 2023/आज देश भर में सशस्त्र सेनाओं के सम्मान,निःशक्त सैनिकों व शहीद परिवार के कल्याण के लिए झंडा दिवस मनाया जाता है। इसी के तहत आज कलेक्टर चंदन कुमार को भी सेना के जवानों द्वारा बैज़ लगाया गया। इस मौके पर श्री कुमार ने जिला के समस्त शैक्षणिक संस्थानों,अन्य विभिन्न संस्थानो तथा शासकीय कर्मचारियों,अधिकारियों व जिलावासियों से पूर्व सैनिकों के लिए सहयोग करने का आव्हान किया। आज के दिन पूरे देश मे शहीद जवानों के परिवारों की सहायता हेतु झंडा बैज़ का विक्रय कर धनराशि इक्कठा किया जाता है। उक्त प्राफ्त राशि को सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से जमा कर दिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button