
कसडोल .आज दिनांक 27/08/2024 को स्वर्गीय नारायण प्रसाद साहू के पत्नी श्रीमती राजकुमारी साहू को मृतक संस्कार हेतु शासन के प्रावधान अनुसार अनुग्रह राशि चेक के माध्यम से कार्यालय द्वारा प्रदान किया गया शिक्षक स्व नारायण प्रसाद साहू शासकीय प्राथमिक शाला भद्रा संकुल केंद्र देवरी कला में पदस्थ थे.) छत्तीसगढ़ शासन वित्त एवं योजना विभाग नया रायपुर के अनुसार सेवा में रहते हुए शासकीय सेवक के आकस्मिक निधन होने पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत देवांगन ,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक अरविंद कुमार ध्रुव , संकुल समन्वयक जगदीश पटेल, संकुल समन्वयक सत्य प्रकाश साहू द्वारा अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान किया गया