छत्तीसगढ़बॉलीवुड न्यूज़

बस्तर- द नक्सल स्टोरी’ 15 मार्च को हुई रिलीज, देखिये कितनी हुई कमाई

रायपुर -अदा शर्मा की एक और फिल्म बस्तर- द नक्सल स्टोरी 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हर किसी को उनकी इस मूवी का बेसब्री से इंतजार था। बस्तर- द नक्सल स्टोरी को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं अब फिल्म के ओपनिंग डे के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
बस्तर- द नक्सल स्टोरी’ ने अपने ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये के साथ शुरुआत की है।

पूरी स्टोरी – बस्तर द नक्सल स्टोरी कहानी है बस्तर की और बस्तर में फैले नक्सलवाद की. बस्तर में हुए नक्सलवादी हमलों को फिल्म में काफी दहशत भरे तरीके से दिखाया गया है छत्तीसगढ़ के बस्तर में माओ आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर 76 सैनिकों की हत्या कर दी थी. लेकिन ये कहानी इससे भी बड़ी है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे नक्सलियों ने वहां अपनी एक अलग सत्ता बना ली है. कैसे उन्होंने वहां के लोगों की जिंदगी तहस नहस कर दी है. आईपीएस ऑफिसर नीरजा माधवन अदा शर्मा,नक्सलवादियों को कैसे खत्म करती हैं, कैसे वो देश के सिस्टम से लड़ती हैं यही फिल्म की कहानी है. औरे ये कहानी बड़े खौफनाक तरीक से पर्दे पर पेश की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button