कसडोल

कसडोल छांछी में भयानक दर्दनाक एक्सीडेंट लड़के का सिर कट कर हुआ अलग

आए दिन सड़क दुर्घटना होने से किसी न किसी युवकों की जान जा रही है वहीं मंगलवार को माजदा गाड़ी और स्कूटी में भयंकर दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कसडोल से गिधौरी मुख्य मार्ग के ग्राम छांछी बस स्टैंड में भयानक एक्सीडेंट हुआ जिससे लड़का का सिर कटकर शरीर से अलग हो गया एक्सीडेंट इतना भयंकर था की देखने वाले के रूह कांप गए कई लोग इस भयंकर दर्दनाक एक्सीडेंट को देखकर कांप गए सड़क दुर्घटना माजदा गाड़ी और स्कूटी के बीच हुआ वही सूचना पर कसडोल पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने साथी के साथ शिवरीनारायण मेला जा रहा था इसी दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। इधर स्कूटी में सवार युवक का अन्य साथी का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में चल रहा है, फिलहाल मृतक का नाम सागर साहू पिता सुरेश साहू उम्र लगभग 17 साल साकिन इंद्राकालोनी कसडोल बताया जा रहा है घटना इतनी भयंकर थी की आसपास देखने वाले लोगों के आंसू निकल गए वहीं इस दर्दनाक दुर्घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button