
लवन- आयोजन फ्लैगशिप शासकीय योजनाओं में हितग्राहियों को शत प्रतिशत भागदारी एवं योजनाओं के प्रति जागरूकता संबंधित गतिविधि अभियान अंतर्गत प्रथम चरण का आयोजन धाराशिव में आयोजित की गई।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई ।यह यात्रा देशभर में शुरू की जा रही है। इसका मकसद उन वंचित लोगों तक पहुंचना है जो सरकार की योजनाओं के तहत पात्र हैं, लेकिन उन्हें अभी तक लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा योजनाओं के बारे में जानकारी का प्रसार और जागरूकता पैदा करना भी इसका उद्देश्य है ।

आपदा प्रबंधन ,स्कूल शिक्षा ,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कृषि एवं कृषि विज्ञान केंद्र ग्रामीण विकास विश्व पशुपालन ,एलपीजी गैस कनेक्शन,विश्वकर्मा योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे योजना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी प्रदान करना है।
शाखा डाकपाल दुर्गेश कुमार श्रीवास द्वारा डाक से जुड़ी विभिन्न जानकारी ग्राम वासियों को प्रदान की गई । शिक्षक योगेश वर्मा द्वारा शिक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की गई ।
संकल्प यात्रा में मुख्य रूप से नोडल अधिकारी बलोदा बाजार जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम .एल मंडावी द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया । कार्यक्रम में तहसीलदार,सरपंच ,पंच ,सचिव,रोजगार सहायक, डाक विभाग अधिकारी,कृषि विस्तारक अधिकारी व हजारों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।




