राजिम कुंभ का भव्य शुभारंभ कल

राजिम – माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चलने वाले राजिम कुंभकल्प का भव्य शुभारंभ 12 फरवरी को राज्यपाल रमेन डेका आतिथ्य एवं विशिष्ट अतिथि दंडी स्वामी डॉ. इन्दुभवानंद तीर्थ महाराज शंकराचार्य आश्रम रायपुर, दंडी स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ महाराज श्री चक्र महामेरुपीठम मुंगेली, राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज दूधाधारी मठ रायपुर, पीठाधीश्वर द्वारकेश महाराज महाप्रभु वल्लभाचार्य प्राकट्य स्थल चंपारण, स्वामी राजीव लोचन दास महाराज छत्तीसगढ़, महंत नरेंद्र दास महाराज राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पंच रामानंदी निर्मोही अखाड़ा, महन्त राधेश्याम दास महाराज, आचार्य स्वामी राकेश महाराज आर्य समाज प्रमुख छत्तीसगढ़, महंत दिव्यकांत दास महाराज सिद्धिविनायक मंदिर रतनपुर, संत कौशलेंद्र रामजी महाराज अध्यक्ष राम नाम संत समाज सारंगढ़, महंत त्रिवेणी दास महाराज खरसिया रायगढ़, बाल योगेश्वर बालयोगी रामबालक दास महाराज पाटेश्वर धाम बालोद, साध्वी महंत प्रज्ञा भारती महाराज जबलपुर मध्य प्रदेश, महंत सर्वेश्वर दास महाराज प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय संत समिति, पूज्य डॉक्टर संजय कृष्ण सलिल महाराज नारायण सेवा संस्थान उदयपुर राजस्थान, संत परमात्मा नंद महाराज गोरखपुर धाम पेंड्रा मध्य प्रदेश, महंत उमेशानंद गिरि महाराज सिद्धिविनायक आश्रम राजिम, संत युधिष्ठिर लाल महाराज शदाणी दरबार रायपुर, संत विचार साहब जी महाराज कबीर संस्थान गोबरा नवापारा रायपुर, स्वामी डॉक्टर राजेश्वरानंद महाराज सुरेश्वर महादेव पीठ रायपुर, संत गोवर्धन शरण महाराज सिरकट्टी आश्रम कुटेना गरियाबंद एवं सम्माननीय संतों के सानिध्य में होगा।
संध्या आरती और प्रतिदिन के कार्यक्रम – प्रतिदिन संध्या 6.30 बजे महानदी आरती होगी। प्रतिदिन शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 12 फरवरी को संध्या 7 बजे कार्यक्रम मुख्य मंच नया मेला स्थल चौबेबांधा राजिम में होगा। भागवत कथा पूज्य डॉक्टर संजय कृष्ण सलिल महाराज उदयपुर राजस्थान द्वारा 13 फरवरी से 19 फरवरी तक शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक संत समागम स्थल में किया जाएगा। सत्संग दरबार संत गुरुशरण महाराज पंडोखर सरकार दतिया मध्यप्रदेश के सानिध्य में 21 से 25 फरवरी तक शाम 4 बजे से 7 बजे तक होगा। राष्ट्रीय एवं आंचलिक कलाकारों की प्रस्तुतियां 12 फरवरी से 26 फरवरी तक शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक नया मेला स्थल चौबेबांधा राजिम में होगी।