बलौदाबाजार - कसडोल

भारत माता वाहिनी समूह द्वारा नशामुक्ति जागरुकता रैली का किया गया आयोजन

बलौदाबाजार, 31 जनवरी 2024
कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देशानुसार महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर दिनांक 30 जनवरी 2024 को ग्राम पंचायत भरसेला (बड़ा) में समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्ति कार्यकम आयोजन किया गया। जिसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित भारत माता वाहिनी समूहों द्वारा नशामुक्ति जागरुकता रैली एवं प्रचार-प्रसार कार्यकम का आयोजन किया गया, 62 भारत माता वाहिनी समूह रैली में सम्मिलित होकर ग्राम वासियों को नशामुक्त होने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा बलौदाबाजार विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम भरसेला (बड़ा) में भारत माता वाहिनी समूह योजना के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों को विभागीय योजनाओं की संपूर्ण जानकारी दी गई साथ ही योजनाओं के बैनर, पाम्प्लेट भी वितरण किए गये। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव,पंचगण,समाज शिक्षा संगठक एवं जनपद पंचायत बलौदाबाजार के कर्मचारी एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button