
( संवाददाता डोमार साहू ) – गिधपुरी, भरूवाडीह
ग्राम भरूवाडीह में उस समय सनसनी फैल गई जब मुख्य मार्ग पर तालाब के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली सोमवार सुबह ग्रामीण जब सड़क मार्ग से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने तालाब के पास लाश को देखा। यह दृश्य देख लोगों के होश उड़ गए घटना की सूचना तत्काल गिधपुरी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे वही पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग डरे-सहमे नजर आ रहे हैं।

