बलौदाबाजार

मुडियाडीह और ग्राम खैरी में संकल्प शिविर का हुआ आयोजन

राकी साहू लवन .बलौदाबाजार जिले के अंतर्गत ग्राम मुडियाडीह और ग्राम खैरी में गत दिवस विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों को शासन की ओर से विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया
कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग विभागों द्वारा लाभार्थियों को 17 से अधिक योजनाओं से लाभ दिया गया शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क हेल्थ चेकअप की सुविधा भी दी गई थी इसके अलावा जरूरी दवाइयां भी निःशुक्ल बांटी गईं शिविर में विभाग के कर्मचारियों द्वारा लाभार्थियों को बताया गया केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है वही नेत्र सहायक अधिकारी डेविड साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा ओपीडी ,सिकलिंग जांच ,सपुतम जांच ,हीमोग्लोबिन जांच, दवाई वितरण आयुष्मान कार्ड जेनरेशन ,आयुष्मान कार्ड वितरण ,बीपी शुगर जांच ,नेत्र जांच आदि सभी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क प्रदान की गई पोस्ट ऑफिस में खाता संबंधित जानकारी, जन धन बैंक ,उज्ज्वला योजना ,प्रधानमंत्री आवास योजना, विश्वकर्मा योजना,नल-जल मिशन, योजना,स्टार्टअप योजना, मुद्रा लोन योजना, पीएम स्वनिधि योजना जैसी केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में सरपंच दुबेचंद टंडन ,सचिव विजय यदु , सचिव संतराम निर्मलकर ,बी.एस. ध्रुव बी एम ओ,करन देवांगन, यू शर्मा, सुरेंद्र यादव,डेविड साहू,रोशन मानिकपुरी, प्रदीप वर्मा, प्रियंका वर्मा,निर्मला साहू,मनमोहन आर्यन,राधे वर्मा,संजय पैकरा डाक विभाग के कर्मचारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button