बलौदाबाजार

साहू संघ का परिचय सम्मेलन कल, 350 युवाओ ने कराया पंजीयन

बलौदाबाजार – जिला साहू संघ बलौदाबाजार द्वारा 8 दिसंबर को युवक-युवती परिचय सम्मेलन को भव्य और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिला साहू संघ अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं और स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। अब तक साहू समाज के 350 युवक युवतियों ने पंजीयन करा लिया है और यह अभी आगे भी जारी रहेगा। युवक-युवती परिचय सम्मेलन के साथ ही मांगलिक पत्रिका साहू स्मारिका का विमोचन, वरिष्ठजनों का सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को प्रातः 10 बजे से साहू छात्रावास भवन बलौदाबाजार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरूण साव उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री होंगे। अध्यक्षता टहल साहू अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ करेंगे। विशिष्ट अतिथि संदीप साहू विधायक कसडोल व युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आ.भा.त. महासभा, इन्द्र साव विधायक भाटापारा, शकुन्तला साहू पूर्व विधायक कसडोल व पूर्व संसदीय सचिव, दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष छ.ग. हस्तलिपि विकास बोर्ड, चैतराम साहू पूर्व विधायक भाटापारा, मोहन कुमारी उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, हनुमत साहू कोषाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, प्रमोद साहू उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, पवन साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ, रेवाराम साहू पूर्व उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, जीवन लाल साहू, अध्यक्ष झिरिया साहू समाज छात्रावास समिति बलौदाबाजार होंगे। जिला साहू संघ बलौदाबाजार के अध्यक्ष सुनील कुमार साहू ने बताया कि परिचय सम्मेलन कार्यक्रम व्यापक तौर पर आयोजित होगी। समाज के सभी पदाधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मेलन समाज के युवक-युवतियों को परिचय के लिए एक शानदार मंच प्रदान करेगा। आयोजन में भाग लेने के लिए युवक-युवतियों को समय पर पंजीयन जारी है। समाज के सदस्य इस अवसर का लाभ उठाने के लिए उत्सुक हैं। एक ही स्थान पर युवक-युवतियों के एकत्रित होने से अभिभावकों को भी अपने बच्चों की शादी के लिए बातचीत करने में सुविधा रहती है। उन्हें बच्चों के विवाह के लिए इधर-उधर नहीं घूमना पड़ता। पंजीयन एवं अन्य संबंधित जानकारी हेतु मो. नं. 9977554040 में संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button