कबीर साहेब की मूर्ति स्थापना के साथ हुआ नए गृह में प्रवेश, गुरु साहेब के सानिध्य में परिवार ने लिया आशीर्वाद

(डोमार साहू गिधपुरी)आज ग्राम भरूवाडीह मे माखन साहेब के घर में आज अपने नए आवास पर अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में कबीर साहेब की मूर्ति की स्थापना की गई। इस पावन अवसर पर पूज्य गुरु साहेब ने विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई। नवनिर्मित गृह में कबीर साहेब की दिव्य मूर्ति की स्थापना पूरी विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ की गई। गुरु साहेब ने कबीर साहेब के भजनों और साखियों के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को मानवता, प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया। उन्होंने नए घर में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए पूरे परिवार को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।इस आध्यात्मिक और मंगलमय उत्सव में माखन साहेब का पूरा परिवार, रिश्तेदार और शुभचिंतक सामूहिक रूप से सम्मिलित हुए। सभी ने कबीर साहेब के चरणों में शीश नवाया और गुरु साहेब का आशीर्वाद प्राप्त कर जीवन में उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूजा के पश्चात सभी उपस्थित भक्तों के लिए महाप्रसाद (भंडारे) का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने कहा, “हमारे नए घर में कबीर साहेब की स्थापना और गुरु साहेब का आगमन हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है। साहेब की कृपा और गुरुदेव के आशीर्वाद से हमारा यह नया घर सदैव सकारात्मक ऊर्जा और भक्ति रस से सराबोर रहेगा।” इस अवसर पर मैकू लाल साहू, माखन साहू, राजकुमारी साहू, भारती साहू, डोमार साहू, हेमा साहू, दीपांशु साहू, भावेश साहू उपस्थित थे।




