
( राकी साहू लवन ) नगर पंचायत लवन में 29 दिसंबर को नगर सहित क्षेत्र के लोगो के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रखा गया है। यह आयोजन स्व. रेशम लाल धिडले के स्मृति में 29 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक रखा गया है, जिसमें भिलाई के वरिष्ठ विशेषज्ञों डॉक्टरों द्वारा निशुल्क परामर्श भी दिया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ, लिवर रोग, शुगर रोग, मेडिसिन विशेषज्ञ, आंख, अल्सर, पेट रोग, हड्डी रोग, छाती रोग, नाक, कान, गला आदि विभिन्न प्रकार के बीमारियों का निशुल्क उपचार एवं परामर्श के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न होगा। आयोजन करता डॉक्टर जीवन लाल धिडले पेट रोग विशेषज्ञ है।







