
मुंबई- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अटल सेतु का उद्घाटन कर दिया है. महाराष्ट्र और मुंबई के लोगों के के साथ साथ पूरे भारत भर के लिए आज अच्छी खबर है.पीएम ने सम्बोधित करते हुए मराठी में भी बात कीया।

पीएम मोदी ने आज अटल सेतु का उद्घाटन कर दिया है. पीएम मोदी ने दिसंबर, सन 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी. यह भारत का सबसे लंबा पुल और भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है. यह पुल लगभग 21.8 किमी लंबा छह लेन वाला पुल है, जिसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किमी और जमीन पर लगभग 5.5 किमी है. यह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सीधा संपर्क प्रदान करेगा और मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा. इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच संपर्क में भी सुधार होगा.
एक अनुमान के मुताबिक पुल से हर रोज करीब 70 हजार लोग सफर करेंगे। यहां 400 कैमरे लगे हैं, इसके अलावा ट्रैफिक के दबाव की जानकारी जुटाने के लिए एआई आधारित सेंसर लगे हैं।

2 घण्टे का सफर मात्र 20 मिनट में तय किया जा सकेगा।
आज महाराष्ट्र में अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन हुआ इस दौरान मंच पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे समेत दोनों डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस के साथ ही राज्यपाल रमेश बैस भी मौजूद रहे। 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से निर्मित 21.8 किमी लंबे मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (MTHL) को ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी- न्हावा शेवा अटल सेतु’ नाम दिया गया है। पूरे देशभर के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।




