
रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर कोदवा के पास एक कार और बाइक में जबर्दस्त भिड़ंत हो गया। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। घटना उस समय की है जब कांग्रेस नेता आशिफ मेमन न्याय यात्रा से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे हुए भीषण हादसे में एक घायल युवक को देखा और तुरंत अपनी गाड़ी रोककर मानवता का परिचय देते हुए उसे अस्पताल पहुंचाने मदद किया और एंबुलेंस से घायल युवक को पलारी अस्पताल लेकर पहुंचे मगर अस्पताल पहुंचते ही युवक की मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि बाइक और कार के बीच हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक देवनाथ साहू (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे कांग्रेस नेता आसिफ मेमन और उनके साथियों ने तुरंत घायल युवक को एंबुलेंस से पलारी अस्पताल पहुंचाया मगर उपचार के पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी । अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इधर मिली जानकारी के अनुसार घर का इकलौता चिराग बुझ गया है, साथ ही माता पिता कमाने खाने हैदराबाद गए है, वही मृतक के दो बच्चे भी है।



