मुख्यमंत्री

रविदास समाज के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री साय ने पांच ऐतिहासिक फैसले लिए

समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया अभार

लवन। छत्तीसगढ़ में संत परंपरा के सम्मान और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में पहल करते हुए विगत दिवस राज्य सरकार के द्वारा लिए गए निर्णयों का समाज के विभिन्न वर्गो में व्यापक स्वागत हो रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती पर ली गई 5 बड़ी एवं ऐतिहासिक घोषणाओं के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। जिसमें संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा एवं इस दिन मांस-मदिरा की दुकाने बंद रखने का निर्णय, गुरू रविदास अलंकार पुरस्कार की स्थापना, नवा रायपुर में संत रविदास चौक का नामकरण करना, छत्तीसगढ़ विधानसभा में संत रविदास का संदेश का वाचन करना। इस मौके पर अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने कहा कि संत रविदास की जयंती के अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा और इस दिन पूरे प्रदेश में मांस एवं मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध का फैसला ऐतिहासिक है, उन्होंने कहा कि विधानसभा से लेकर नवा रायपुर तक संत रविदास की छाप रहेगी। वही, संत रविदास के नाम पर राज्य अलंकरण सम्मान प्रारंभ करने की घोषणा, प्रमुख चौक का नामकरण नवा रायपुर स्थित संत रविदास के नाम पर किया जाना यह निर्णय तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा में रविदास के सामाजिक समरसता से जुड़े अमर संदेशों को अंकित करना यह सभी निर्णय ऐतिहासिक है। मिर्धा ने कहा कि राज्य सरकार का यह कदम समाज के अंतिम व्यक्ति के सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक स्वाभिमान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। सुशासन की इस व्यवस्था में संतो के सम्मान से समूचा रविदास समाज अभिभूत है। वही, प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार की यह पहल प्रदेश में सामाजिक सद्भाव को एक नई उंचाई प्रदान करेगी। रविदास समाज के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री साय के द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसले को राधेश्याम उर्फ कुल्लू रात्रे प्रदेश अध्यक्ष रविदास समाज छ.ग., फागूलाल रात्रे, रविदास रात्रे, रोशन मिरी, भकाडू रात्रे, सरोज रात्रे, मनोज रात्रे, आशाराम रात्रे सहित अन्य समाज के लोगों ने भी आभार प्रकट किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button