पलारी

गंगरेल बांध के 14 गेट खोले जाने से महानदी उफान पर

(डोमार साहू गिधपुरी) जिला बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत मोहान-मलपुरी में घुसा बाढ़ का पानी, प्रशासन मुस्तैद बलौदाबाजार
पलारी क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण गंगरेल बांध रविशंकर सागर जलाशय पूरी तरह भर चुका है। बांध की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन द्वारा 14 गेट खोलकर भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। इस अत्यधिक जल प्रवाह के कारण पलारी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मोहान और मलपुरी में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह से जल मग्न और अस्त-व्यस्त हो गया है।

अधिकारियों ने लिया जायजा, राहत कार्य जारी

बाढ़ की सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी SDM और तहसीलदार तुरंत प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों की सुरक्षा को सर्वो परि रखते हुए एसडीएम ने मातहत कर्मचारियों और आपदा प्रबंधन टीम को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए हैं।

सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जा रहे ग्रामीण:

प्रशासनिक अमले और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों राहत शिविरों व सरकारी भवनों में शिफ्ट किया जा रहा है। ग्रामीणों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल और आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा नदी तट और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा मुनादी कराकर लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button