

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक दिल दहला देने वाली दर्दनाक खबर सामने आई है जहां घर में आग लगने से सो रहे तीन मासूम बच्चे की आग में जलने से मौत हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबिकापुर जिले के थाना कमलेश्वरपुर मैनपाट के ग्राम बरीमा पकरीपारा की है वहीं घटना कैसे हुई पुलिस जांच में जुट गई है घर में सुधानी मांझी और उनके चार बच्चे रहते थे शनिवार 13 अप्रैल की देर रात सुधानी मांझी तीनों बच्चों को सुलाकर पड़ोस के घर अपनी बड़ी लड़की खुशबू को खोजने गई हुई थी
सुधानी जब घर वापस पहुंची तो पूरा घर में आग लग गई थी आग की चपेट में बच्चे जल रहे थे महिला अपने बच्चों का नाम लेकर बचाव बचाव चिल्लाने लगी यह सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे लेकिन आज की लपेटे इतनी तेज हो गई थी कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था और पूरा घर और बच्चे आग में जल गए
वही सुधानी मांझी का पति देव प्रसाद मांझी मजदूरी कार्य करने के लिए पुणे महाराष्ट्र गया हुआ है
इस दर्दनाक आगजनी में घर के अंदर सो रहे तीन मासूम रामप्रसाद उम्र लगभग 4 वर्ष, सुषमा उम्र लगभग 6 वर्ष एवं गुलाबी उम्र लगभग 8 वर्ष इन तीनों बच्चों की जलकर मौत हो गई है जिसकी आज सुबह तीनों बच्चों का अवशेष घर के अंदर मिला वहीं मौके पर जिला एसपी एवं पुलिस की टीम इस दर्दनाक आगजनी घटना की जांच में जुड़ गई है की आग कैसे लगी
