जांजगीर चंपा

छतीसगढ़ के शक्ति पहुँचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा के सक्त्ती के जेठा मैदान में विजय शंखनाद सभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ियां अंदाज में जय जोहार बोलकर संबोधन की शुरूआत की हैंं। इस दौरान पूरा सभा स्थल मोदी मोदी के नारों से गूंज उठा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक बार फिर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस पार्टी ने गरीबों और आदिवासियों की घोर उपेक्षा की. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने देश को सबसे पहले एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति दिया लेकिन कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया. पीएम मोदी ने कहा कि तुष्टिकरण तो कांग्रेस की मूल नीति है.

सक्ती में पहली बार आए प्रधानमंत्री
सक्ती के इतिहास में यह पहला मौका है जब देश के किसी प्रधानमंत्री का आगमन हुआ। 22 सितंबर 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी इसी लोकसभा क्षेत्र के मुख्यालय जांजगीर आए थे। उनके आने के बाद भाजपा की जीत हुई थी।

रामनामी समाज के बारे में वर्णन करते हुए कहा रामनामी समाज अपनी भक्ति, अपने समर्पण और प्रकृति प्रेम के लिए जाना जाता है।

रामनामी समाज के पूर्वजों ने बहुत पहले ही बता दिया था कि राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कब होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button