छत्तीसगढ़

नारायणपुर बार्डर पर सुरक्षाबलो को बड़ी कामयाबी,अबूझमाड़ में 9 नक्सली ढेर

नारायणपुर – छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 45 किमी दूर अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस कर्मियों ने 9 नक्सलियों को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया है. नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ अबूझमाड़ के जंगलों में हो रही है. इससे पहले 29 अप्रैल यानि की कल भी सुकमा जिले में सेना के जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 1 नक्सली मारा गया था.
पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए हैं. इसमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं. इन नक्सलियों के पास से एके 47 के साथ भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं. बता दें कि नारायणपुर/कांकेर सीमावर्ती इलाके के अबुझमाड़ में डीआरजी/ एसटीएफ़ जवानों सुंयक्त पार्टी नक्सल अभियान पर रवाना हुई थी. इस दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई.

ऑपरेशन के दौरान पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल की गहन सर्चिंग करने पर वहां से हथियार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई. एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि मृत नक्सली के शव की शिनाख्त की जा रही है. सुरक्षा बलों द्वारा इस क्षेत्र में सर्चिंग अभियान अभी जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button